रामपुर, जून 14 -- सैफनी/शाहबाद। शक्ति धाम धर्मशाला में रविवार को ब्राह्मण सभा का आयोजन हुआ। मुख्य वक्ता एवं नामित सभासद नरेश शर्मा ने समाज की एकजुटता पर बल देते हुए कहा कि नई पीढ़ी को धर्म, संस्कृति और पारंपरिक संस्कारों से जोड़ना समय की आवश्यकता है। उन्होंने सामाजिक संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया। सभा की अध्यक्षता राम सेवक शर्मा ने तथा संचालन राम सुमरन पाराशरी ने किया। कार्यक्रम में विनेश शर्मा, संजय शर्मा, शिव ओम शर्मा, अंकुर शर्मा, कौशल शर्मा, विजय शर्मा, आशुतोष पाठक, दीपक शर्मा समेत बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद रहे। अंत में भगवान परशुराम के जयघोष के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...