रामपुर, अप्रैल 19 -- मिलक। भगवान परशुराम के जन्मोत्सव के पावन अवसर पर रविवार को नगर के मोहल्ला रोरा खुर्द स्थित प्राचीन मां काली मंदिर परिसर में ब्राह्मण महासभा उत्तर प्रदेश के प्रदेश महामंत्री डॉ. विकास शुक्ला के नेतृत्व में भगवान परशुराम का विधिवत पूजन किया गया। पंडित नवीन कुमार शर्मा ने कहा भगवान श्री हरि विष्णु के अवतार हैं, जिन्होंने सदैव धर्म की रक्षा कर आक्रांताओं का वध करके धर्म की संस्थापना की। पंडित मुकेश कौशिक ने श्री परशुराम चालीसा का पाठ किया जिसके बाद आरती भोग, एवं प्रसाद वितरण किया गया। कार्यक्रम में परशुराम युवा मंच अध्यक्ष पंडित ब्रजेश कुमार शर्मा, ब्राह्मण सभा उपाध्यक्ष पंडित राम कुमार शर्मा, महिला मंच अध्यक्ष श्रीमती गीता शर्मा, अनन्या देवी उर्मिला देवी, वंदना शर्मा, पंडित उमेश शर्मा, पंडित विकास वशिष्ठ, सूर्य प्रकाश शर...