इटावा औरैया, मार्च 22 -- ब्राह्मण महासभा के प्रदेश अध्यक्ष अरुण दुबे की अध्यक्षता में एक बैठक प्राचीन शिव मंदिर में हुई। इस मौके पर सर्व सम्मति से राजू चौधरी को ब्राहमण महासभा बसरेहर ब्लाक अध्यक्ष बनाया गया। साथ ही उनका फूलमाला पहनाकर स्वागत किया गया। 19 अप्रैल को होने वाली भगवान परशुराम शोभा यात्रा को लेकर तैयारी पर चर्चा की गई और अधिक से अधिक लोगों के साथ पहुंचने की अपील की गई। इस मौके पर ओम प्रकाश मिश्रा, गिरीश बाबू दुबे, हेम कुमार शर्मा, आनंद मिश्रा, पदम तिवारी, प्रीति दुबे, ग्राम प्रधान अंकित दुबे, संदीप दुबे आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.