गंगापार, मार्च 15 -- सड़क दुर्घटना में नवयुवक ब्राह्मण संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष व गारापुर गांव निवासी लवकेश मिश्रा घायल हो गए हैं। वह संगठन के कार्य से सोरांव गए थे। वहां से बाइक पर वापस घर लौट रहे थे। थोड़ी दूर आगे बढ़ते ही बाइक के सामने अचानक कुत्ता आ जाने से वह गिर गए। जिसमें उनका पैर टूट गया है। जानकारी मिलने पर क्षेत्रीय व संगठन के लोगों का उनके घर पहुंचने का क्रम बना हुआ है। उनके घर पहुंच कर लोगों ने उनका हाल-चाल लेते हुए शीघ्र स्वस्थ होने की ईश्वर से कामना किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...