लखनऊ, दिसम्बर 26 -- विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान ब्राह्मण विधायकों की बैठक को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के चेतावनी जारी करने पर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने तंज कसा है। अखिलेश ने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा है कि 'अपनों की महफिल सजे तो जनाब मेहरबान और दूसरों को भेज रहे चेतावनी का फरमान'। पिछले सत्र के दौरान भाजपा के क्षत्रीय विधायकों और फिर कुर्मी विधायकों के बैठक करने कोई चेतावनी जारी न किए जाने को मुद्दा बनाकर अखिलेश भाजपा को घेरने का प्रयास कर रहे हैं। इसके साथ ही अखिलेश ने कफ सिरप मामले को लेकर भी भाजपा को घेरा है। एक्स अकाउंट पर लिखा कि जो कह रहे हैं, हमारा काम करने का फार्मूला है। 'सज्जन को सुरक्षा, दुर्जन को ठिकाने'। सही मायने में वो कह रहे हैं, 'स्वजन को सुरक्षा, दुर्जन को बचाने' का फार्मूला ही हमारा असली ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.