नई दिल्ली, अप्रैल 21 -- धुरंधर 2 रिलीज के बाद रविंद्र कौशिक एक बार फिर से सुर्खियों में आए। फिल्म में रणवीर सिंह एक इंडियन एजेंट बने हैं। वह पाकिस्तान हमजा नाम से पहुंचते हैं। वहां शादी करते हैं और उनका बच्चा भी होता है। यह कहानी थोड़ी बहुत इंडिया के ब्लैक टाइगर रविंद्र कौशिक से मिलती है। हालांकि उनकी बहन का कहना है कि असल जिंदगी में जो हुआ धुरंधर में उसका कुछ भी नहीं दिखा है। एक पॉडकास्ट में रविंद्र कौशिक की बहन और उनकी जिंदगी पर 13-14 साल तक रिसर्च करने वाले उनके भांजे ने काफी कुछ बताया।बाकी जासूसें से कैसे अलग थे रविंद्र रविंद्र कौशिक की बहादुरी और उनके साथ हुई प्रताड़ना की कहानियों से इंटरनेट भरा पड़ा है। हालांकि काफी कुछ ऐसा बाकी है जो लोगों के सामने आना बाकी है। रविंद्र कौशिक भारत के एजेंट थे, जो ब्राह्मण परिवार से थे। उन्हें ट्रेनि...