ब्राह्मण युवा शक्ति संघ में चुनाव चिह्न आवंटित, 20 को मतदान
जमशेदपुर, सितम्बर 13 -- ब्राह्मण युवा शक्ति संघ के आगामी चुनाव को लेकर प्रक्रिया तेज हो गई है। चुनाव संचालन समिति ने प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवंटित कर दिए हैं। इसमें प्रत्याशी पवन को चंदन, अभय को शंख, दिवाकर को रक्षा सूत्र तथा श्याम तिवारी को पूजा घंटी का चिह्न दिया गया है। समिति के अरुण शुक्ला और राकेश उपाध्याय ने बताया कि मतदान 20 सितंबर को होगा। प्रक्रिया सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक चलेगी। इसके बाद शाम 5 बजे से मतगणना शुरू होगी। समिति ने कहा कि मतदान से मतगणना तक की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। पूरी प्रक्रिया पारदर्शी, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से कराई जाएगी। प्रत्याशियों और मतदाताओं से सहयोग की अपील की गई है। चिह्न आवंटन के बाद प्रत्याशी समर्थन जुटाने में सक्रिय हो गए हैं। 20 सितंबर का यह चुनाव संगठन के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.