संभल, मार्च 2 -- ब्राह्मण महिला सभा के तत्वावधान में शनिवार को गौशाला रोड पर होली उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें भजन कीर्तन के अलावा अन्य कार्यक्रम आयोजित किए गए । नगर अध्यक्ष उर्मिला शर्मा ने सरस्वती मां के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित करके गायत्री मन्त्र के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की गई। भजन कीर्तन कर सदस्यों ने होली के गीतों पर खूब नृत्य किया। बाद में फूलों और ग़ुलाल से होली खेली गई। इस अवसर पर आशा सारस्वत, ममता शर्मा, सुनीता शर्मा, सुधा शर्मा , मुस्कान भारद्वाज, पूजा शर्मा आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता उर्मिला शर्मा व संचालन रंजना शर्मा ने किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...