संभल, अप्रैल 12 -- ब्राह्मण महिला सभा के तत्वावधान में शनिवार को नगर के एक प्रतिष्ठित विद्यालय में भव्य शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया, जिसमें नई जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया। संयोजिका संगीता भार्गव ने रंजना शर्मा एडवोकेट को ब्राह्मण महिला सभा, जिला संभल की प्रथम जिलाध्यक्ष पद की शपथ दिलाई। उन्होंने बताया कि रंजना शर्मा वर्षों से सभा के लिए निस्वार्थ भाव से सेवा कर रही हैं और उनकी निष्ठा, अनुशासन व समर्पण को देखते हुए सर्वसम्मति से उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। कार्यक्रम का शुभारंभ वरिष्ठ सदस्य उर्मिला शर्मा, सभा संयोजिका संगीता भार्गव और नवनियुक्त जिलाध्यक्ष रंजना शर्मा द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इसके पश्चात जिला महासचिव आशा सारस्वत और कोषाध्यक्ष सुमन मिश्रा ने गायत्री मंत्र के साथ कार्य...