बस्ती, अप्रैल 9 -- बस्ती, निज संवाददाता। मेधा के राष्ट्रीय प्रवक्ता दीनदयाल त्रिपाठी के नेतृत्व में पार्टी नेताओं ने राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल को ज्ञापन भेजा। मांग किया कि राष्ट्रीय ब्राह्मण महासभा के प्रदेश अध्यक्ष प्रशांत पांडेय पर दर्ज एफआईआर को तत्काल प्रभाव से वापस लिया जाए। राष्ट्रीय प्रवक्ता ने कहा कि जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जीआईसी मैदान में 29 मार्च को सनातन धर्म संवाद कार्यक्रम में आए थे। इसका संयोजन राष्ट्रीय ब्राह्मण महासभा के प्रदेश अध्यक्ष ने किया। कार्यक्रम शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। कार्यक्रम के दौरान न ही प्रशासन और आम जनमानस को कोई परेशानी हुई, न ही किसी की भावना आहत हुई। कई दिन बीत जाने के बाद पुलिस ने आयोजक पर तेज आवाज में ध्वनि विस्तारक बजाने और कोविड-19 प्रोटोकॉल का उल्लंघन कर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.