रुद्रपुर, अप्रैल 19 -- रुद्रपुर, संवाददाता। अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर भगवान परशुराम का जन्मोत्सव शहर में धूमधाम से मनाया गया। आवास विकास स्थित भगवान परशुराम महादेव देवालय में आयोजित कार्यक्रम में ब्राह्मण महासभा ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों एवं मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः पंचामृत अभिषेक से हुई। इसके बाद हवन-यज्ञ कर विश्व कल्याण की कामना की गई। समारोह में मेयर विकास शर्मा और विधायक शिव अरोरा सहित अन्य अतिथियों को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। इस दौरान भंडारे का आयोजन भी हुआ, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। विधायक अरोरा ने कहा कि भगवान परशुराम के आदर्श समाज को एकजुटता, धर्म और संस्कृति की रक्षा का संदेश देते हैं। यह भी पढ़ें- भगवान परशुराम के प्र...