ब्राह्मण महासभा ने किया दामोदर गोस्वामी का सम्मान
मथुरा, जुलाई 19 -- ठाकुर राधा दामोदर मंदिर के सेवायत कनिका प्रसाद गोस्वामी बड़े गुसाई के सुपुत्र दामोदर गोस्वामी के लंदन प्रवास से लौटने पर ब्राह्मण महासभा द्वारा उनका अभिनंदन एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिसमें गोस्वामी ने लंदन में गौड़ीय वैष्णव संप्रदाय, श्रीराधा-कृष्ण भक्ति तथा भारतीय सनातन संस्कृति के प्रचार-प्रसार के लिए किए गए अपने अनुभव साझा किए। संस्थापक सुरेश चंद्र शर्मा ने कहा कि सनातन संस्कृति के प्रचार-प्रसार में संतों और आचार्यों की भूमिका सदैव महत्वपूर्ण रही है। संरक्षक श्यामसुंदर गौतम ने कहा कि दामोदर गोस्वामी ने ब्रज की आध्यात्मिक परंपरा को विश्व पटल पर प्रतिष्ठित करने का कार्य किया है। मीडिया प्रभारी गोपाल शरण शर्मा ने कहा कि आज विश्व भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और गौड़ीय वैष्णव दर्शन की ओर आकर्षित हो रहा है। इससे पूर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.