बदायूं, जनवरी 5 -- बदायूं। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा की बैठक कस्बे के एक रिसॉर्ट में आयोजित की गई। मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष कवि माधव मिश्रा ने लोगों को संबोधित किया। इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष ने भाजपा नेता हरिओम पाराशरी को ब्राह्मण सभा का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष घोषित किया। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान परशुराम के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित एवं माल्यार्पण कर किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष माधव मिश्रा ने कहा कि वेदपाठी भवत्ती विप्रा जो वेदों का पाठ करता है वहीं ब्राह्मण है। स्वाभिमान से कहो कि हम ब्राह्मण हैं। भगवान परशुराम ने अपनी शक्तियां प्रभु श्री राम को देकर उन्हें सशक्त किया था। वहीं चाणक्य ने बिना किसी लालच के चंद्रगुप्त मौर्य को सम्राट बनाया। यही नहीं बल्कि ब्राह्मण ने सनातन संस्कृति की रक्षा के लिए वेद, पुराणों ,उपनिषदों, महाभारत व रा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.