रांची, जून 8 -- रांची। ब्राह्मण महासभा झारखंड के पदाधिकारी मंगलवार को लोक भवन में राज्यपाल संतोष गंगवार से मुलाकात करेंगे। संगठन के संयोजक मनोज कुमार पांडेय ने बताया कि इस दौरान राज्य में ब्राह्मण कल्याण बोर्ड के गठन पर चर्चा होगी और मांग पत्र सौंपा जाएगा। कहा, महासभा पुजारियों की जीविका के लिए सरकारी स्तर पर व्यवस्था बहाल करने और उन्हें अन्य कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने की मांग रखेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...