हरदोई, जुलाई 26 -- हरदोई, संवाददाता। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा (रा.) की प्रबुद्ध जागरण यात्रा के हरपालपुर पहुंचने पर पलिया तिराहा स्थित एक गेस्ट हाउस में स्वागत एवं वैचारिक सम्मेलन आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद त्रिपाठी ने व्यवसायी विवेक मिश्रा को संगठन का हरदोई जिलाध्यक्ष तथा दृष्टि द्विवेदी को महिला जिलाध्यक्ष का मनोनयन पत्र प्रदान किया। उन्होंने दोनों पदाधिकारियों से समाज सेवा, संगठन विस्तार तथा नई पीढ़ी को शिक्षा के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया। राजेंद्र प्रसाद त्रिपाठी ने कहा कि ब्राह्मण समाज ने सदियों से धर्म, संस्कृति और राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उन्होंने वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों, आरक्षण व्यवस्था और यूजीसी के नियमों का उल्लेख करते हुए कहा कि समाज के हितों ...