दरभंगा, अप्रैल 10 -- बिरौल। राष्ट्रीय ब्राह्मण महासभा परशुराम सेवा संस्थान के राष्ट्रीय संयोजक सह प्रदेश अध्यक्ष बिहार ई. झा ने कहा कि विश्वविद्यालय पंचांग के अनुसार 20 अप्रैल को भी अक्षय तृतीया है। दरभंगा, मधुबनी और समस्तीपुर का सांगठनिक कार्यक्रम संयुक्त रूप से 19 अप्रैल को पोखराम गांव में होगा। सुबह आठ बजे डुमरी चौक पर बाइक सवार लोग एकत्र होकर बाबा कुशेश्वरनाथ के पूजन के बाद पोखराम पहुंचेंगे। वहां 12 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम, भगवान परशुराम मूर्ति पूजन व प्रसाद के बाद मुख्य कार्यक्रम दो बजे से होगा। झंझारपुर जिला अध्यक्ष आनंद कुमार झा, दरभंगा जिला अध्यक्ष अरुण कुमार झा, प्रदेश महासचिव गणेश मिश्रा, बलराम कुंवर, बिरौल अनुमंडल संयोजक रतन कुमार मिश्रा , अनुमंडल सदस्यता पदाधिकारी नीतीश झा धीरज, अनुमंडल संगठन प्रभारी गोपाल झा सहित कई पदाधि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.