गिरडीह, दिसम्बर 19 -- गांडेय, प्रतिनिधि। गांडेय प्रखंड के अहिल्यापुर पंचायत के अहिल्यापुर गांव स्थित प्रभाकर पाठक के निजी आवास में गुरुवार शाम सार्वभौम शाकद्वीपीय ब्राह्मण महासंघ की बैठक का आयोजन प्रखंड अध्यक्ष विपिन मिश्रा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में मुख्य अतिथि के रुप जिलाध्यक्ष आचार्य हेमंत पाठक उपस्थित थे। बैठक में संगठन मजबूती और संघ के आगामी कार्यक्रम को सफल बनाने की चर्चा की गई। इस विषय में जिलाध्यक्ष ने कहा कि संघ की ओर से 4 जनवरी को खंडोली स्थित एकल अभियान जीआरसी गांडेय में वनभोज और पारिवारिक मिलन सामारोह का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम में ज्यादा से ज्यादा सदस्य उपस्थित उपस्थित हो इस विषय में चर्चा की गई। जिलाध्यक्ष ने कहा कि संघ की ओर से जिला स्तर में जल्द ही जातीय जनगणना करवाई जाएगी। इस विषय में जिला से पहुंचे महेश...