रांची, मार्च 15 -- ठाकुरगांव,प्रतिनिधि। झारखंड ब्राह्मण महासंघ की बैठक रविवार को उरूगुट्टू में नकुल पांडेय की अध्यक्षता में हुई। बतौर अतिथि संघ के प्रदेश संरक्षक शिवकुमार पांडेय, जिलाध्यक्ष सुबोध पांडेय शामिल हुए। मौके पर महासंघ का उरूगुट्टू ग्राम कमेटी का गठन किया गया। इसमें अध्यक्ष तीजेंद्र पांडेय, सचिव सुबोध कांत पांडेय, कोषाध्यक्ष अशोक पांडेय और संरक्षक नकुल पांडेय, प्रवेश पांडेय, जगदीश पांडेय बनाए गए। मौके पर जिलाध्यक्ष ने कहा कि समाज के सभी सदस्यों को एक मंच पर लाकर उन्हें सशक्त बनाना संघ का लक्ष्य है। इस अवसर पर कैलाश पांडेय, संतोष पांडेय, सुमित पांडेय, कुंदन पांडेय, कुलदीप पांडेय समेत अन्य मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...