संवाददाता, मार्च 17 -- उत्तर प्रदेश के कानपुर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक युवक को कुछ महिलाओं द्वारा चप्पलों और थप्पड़ों से पीटने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में महिलाएं युवक को पीटते हुए गाली-गलौज करती दिखाई दे रही हैं। इस दौरान जातिसूचक टिप्पणियां भी की। एक महिला ने कहा कि ब्राह्मण भी उसके पैर छूते हैं। हालांकि, वायरल वीडियो का लाइव हिन्दुस्तान पुष्टि नहीं करता है। जानकारी के मुताबिक यह मामला कानपुर के गुजैनी थाना क्षेत्र का है। एक युवती ने 10 मार्च को थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। अपनी शिकायत में युवती ने आरोप लगाया कि नौ मार्च को आरोपी युवक ने उसके साथ गाली-गलौज की। विरोध करने पर उसने बाल पकड़कर जमीन पर गिरा दिया और उसके साथ छेड़छाड़ की। युवती का यह भी आरोप है कि युवक ने उसकी गर्दन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.