कानपुर, मार्च 17 -- कानपुर दक्षिण, संवाददाता। गुजैनी में महिलाओं ने एक युवक की चप्पलों और थप्पड़ से पिटाई कर दी। जातिसूचक गालियां भी दीं। इस घटना का वीडियो सोमवार को वायरल हो गया। वीडियो में महिलाएं 'ब्राह्मण भी मेरे पैर छूते हैं, बोलते हुए सुनाई दे रही हैं। हालांकि आपका अपना अखबार 'हिन्दुस्तान' वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। बताया जा रहा कि महिलाओं ने पीड़ित पर छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज करा रखा है। गुजैनी थाने में एक युवती ने 10 मार्च को रिपोर्ट दर्ज कराई कि नौ मार्च को वह काम से घर के बाहर जा रही थी, तभी आरोपित ने गालियां देनी शुरू कर दी। विरोध पर बाल पकड़कर गिरा दिया। छेड़छाड़ करने के बाद गर्दन पर नोचा और काटा। साथ ही जातिसूचक शब्द भी कहे। जबकि जो वीडियो वायरल हुआ, इसमें आरोप लगाने वाली युवती ही अपने लोगों के साथ मिलकर युवक को चप्पलों ...