प्रयागराज, मई 3 -- ब्राह्मण परिषद उप्र की बैठक रविवार को सिविल लाइंस स्थित एक होटल में आयोजित की गई। इस अवसर पर परिषद की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। अध्यक्षता कर रहे आचार्य श्यामजी के अनुसार, नवगठित कार्यकारिणी में अध्यक्ष शैलेन्द्र मिश्र, महासचिव अमित अवस्थी, सचिव संजय मिश्र, उपाध्यक्ष रामकृष्ण पांडेय, इंजीनियर शेखर पांडेय, परामर्शदाता ज्योतिष तिवारी, कनक मिश्रा, विशाखा मिश्रा, आदित्य शर्मा, अतुल मिश्र, पवन शुक्ल, अनिल मिश्र व अन्य पदाधिकारी शामिल हैं। अध्यक्ष के अनुसार, धर्मशाला का निर्माण, गरीब कन्याओं की शादी में आर्थिक मदद, जरूरतमंद बच्चों की शिक्षा में सहयोग और विधवा महिलाओं की दी जा रही सहयोग धनराशि में बढ़ोतरी का निर्णय लिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.