रुडकी, मार्च 27 -- रुड़की, संवाददाता। सिविल लाइंस के श्री सिद्धेश्वर मंदिर परिसर में ब्राह्मण समाज की ओर से ब्राह्मण परिवार समागम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा मुख्य अतिथि रहे जबकि मेयर अनीता अग्रवाल अति विशिष्ट अतिथि रहीं। मुख्य अतिथि परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा ने कहा कि ब्राह्मण समाज हमेशा से समाज का पथ-प्रदर्शक रहा है। ऐसे समागम नई पीढ़ी को संस्कृति व इतिहास से जोड़ते हैं। अनीता अग्रवाल ने परिवारों के एक मंच पर आने को सशक्त समाज की नींव बताया। सौरभ भूषण शर्मा ने कहा कि वर्तमान समय में आपसी मेल-जोल और संस्कारों को मजबूत करना जरूरी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.