ब्राह्मण ने हमेशा समाज को जोड़ने और मार्गदर्शन का कार्य किया: राघव लखनपाल
सहारनपुर, मई 25 -- गंगोह संवाददाता। भारतीय ब्राह्मण समाज ब्लॉक इकाई द्वारा भगवान परशुराम जन्मोत्सव व प्रतिभा सम्मान समारोह में हाई स्कूल व इंटर के 80 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले मेधावियों को सम्मानित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व सांसद राघव लखनपाल शर्मा ने कहा है कि ब्राह्मण समाज ने हमेशा समाज को जोड़कर चलने और समाज को शिक्षा, सुरक्षा, दशा व दिशा दी, आजादी की लड़ाई में दिये बलिदान और राज दरबारों में मार्गदर्शन कर नीति निर्धारण का कार्य किया। पूर्व विधायक सुरेंद्र कपिल ने कहा की भगवान परशुराम ने पृथ्वी से दानव शक्ति का विनाश करने को फरसा उठाया था। पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा ने संघे शक्ति युगे युगे का मंत्र देकर एकजुटता की बात कही। शाकंभरी शंकराचार्य आश्रम प्रभारी मंहत सहजानंद, महंत सुशील शर्मा न आर्शीवचन दिया। युवा नेता ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.