ब्राह्मण जागृति संस्था की नई कार्यकारिणी घोषित
हरिद्वार, मई 18 -- सामुदायिक केंद्र भेल के प्रांगण में ब्राह्मण जागृति संस्था ने हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी वार्षिक समारोह धूमधाम से मनाया। इस दौरान नई कार्यकारिणी की घोषणा भी की गई। मुख्य अतिथि शंकराचार्य स्वामी अच्युतानंद ने कहा कि किसी भी संस्था को चलाने के लिए सर्वप्रथम विश्वास जरूरी है। कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि संस्था के नवनिर्वाचित पदाधिकारी सभी को साथ लेकर चलेंगे तभी संस्था चलेगी। अगले दो वर्षों तक चुनी गई नई कार्यकारिणी में अध्यक्ष पं. शिवकुमार शर्मा, सचिव पं. संजय शर्मा, उपाध्यक्ष पं. मुकेश शर्मा, कोषाध्यक्ष पं. गोपाल शर्मा, आय व्यय निरीक्षक पं. कपिल शर्मा, संयुक्त सचिव पं. अंकित शर्मा, पं. विवेक शर्मा, और कार्यकारिणी सदस्य पं. विवेक कौशिक, पं. मनोज शर्मा, पं. रमेश पांडे, पं. उज्जवल मणि त्रिपाठी ने कार्यभार ग्रहण किया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.