जौनपुर, अक्टूबर 4 -- सरकी, हिन्दुस्तान संवाद। विशाल भारत संस्थान की तरफ से ब्राह्मण कुल मिलन कार्यक्रम का आयोजन शनिवार को केराकत तहसील के डेहरी गांव में हुआ। 357 साल के बाद एक ही खानदान के बिछड़े रिश्तेदारों का भोजभात कराया गया। विशाल भारत संस्थान के प्रदेश अध्यक्ष नौशाद अहमद दुबे के यहां हुआ। आयोजक ने दावा किया कि जौनपुर और वाराणसी कई लोग इस कार्यक्रम पहुंचे और भोजन किए। आरएसएस के वरिष्ठ प्रचारक केंद्रीय अधिकारी विजय शर्मा भी कार्यक्रम में पहुंचे।

कार्यक्रम का उद्घाटन उन्होने नौशाद दुबे की तरफ से स्थापित उनके गोत्र, वत्स गौशाला का उद्घाटन किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राजीव श्रीगुरुजी ने कहा कि जब कोई अपनी जड़ों से जुड़ता है तो उनके अनेको बिछड़े रिश्तेदार मिल जाते हैं। लोगों को हिन्दू मुसलमान में बहुत दिनों तक बांटा गया, लेकिन यह कुल मिलन...