पीलीभीत, दिसम्बर 28 -- बीसलपुर। ब्राह्मण कल्याण समिति की बैठक में नव संवत्सर परनिर्णय पत्रिका के प्रकाशन के लिए विचार विमर्श किया गया। आने वाले त्योहारों की तिथियों हेतु शंका का समाधान किये जाने की रणनीति तय की गयी। बीसलपुर के लाला बेनीराम मंदिर में ब्राहम्मण कल्याण समिति की बैठक में नव संवत्सर पर निर्णय पत्रिका का गत वर्षों की तरह प्रकाशन किए जाने का निर्णय लिया गया। बैठक में राम कृपालु शंखधार, आलोक नगाइच, नरेश चद्र शर्मा, हेमंत मिश्रा एडवोकेट, सुवनेश पाठक एडवोकेट, विमल मिश्रा, सूर्य प्रकाश मिश्रा, राकेश अवस्थी, प्रशांत मिश्रा, प्रदीप नारायण मिश्रा आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.