ब्राह्मण कल्याण सभा ने पर्यटन मंत्री को सौंपा मांग पत्र
आगरा, मई 15 -- तीर्थ नगरी की संस्था ब्राह्मण कल्याण सभा ने प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह से मुलाकात कर हरिपदी गंगा को हजारा नहर जोड़े जाने की मांग संबंधी ज्ञापन सौंपा है। शुक्रवार को प्रदेश के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह से मुलाकात में ब्राह्मण कल्याण महासभा के मीडिया प्रभारी राहुल शर्मा व मैथिल ब्राह्मण कल्याण सभा के जिलाध्यक्ष राधे मोहन झा ने कहा कि सोरों की हरिपदी गंगा को सीधे पाइप लाइन के द्वारा हजारा नहर से जोड़ा जाए। पंचकोशी परिक्रमा मार्ग के शेष कच्चे मार्ग का भी निर्माण बहुत आवश्यक है। जिससे पंचकोसी परिक्रमा लगाने वाले श्रद्धालुओं को दिक्कत नहीं हो। इस मौके पर प्रदेश संगठन मंत्री सोमदत्त पाठक, सचिव जयप्रकाश त्रिवेदी, नगर संगठन मंत्री विकास तिवारी, व्यापार मंडल के पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.