हरिद्वार, अप्रैल 26 -- सर्व ब्राह्मण महासभा (पं) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक रविवार को कनखल स्थित आश्रम में आयोजित हुई। इसमें ब्राह्मण कल्याण बोर्ड के गठन की आवश्यकता पर जोर देते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी शर्मा ने कहा कि समाज के उत्थान के लिए सभी ब्राह्मणों को एक मंच पर आना होगा। महासभा आठ प्रांतों में सक्रिय है और एकीकरण का कार्य तेजी से चल रहा है। मुख्य अतिथि श्रीगंगा सभा के महामंत्री तन्मय वशिष्ठ ने कहा कि ब्राह्मण होना जिम्मेदारी है, केवल आयोजन नहीं बल्कि जमीनी कार्य आवश्यक है। राष्ट्रीय महामंत्री उषा शर्मा ने महिला शक्ति के संगठन को प्राथमिकता बताते हुए जल्द विशेष कार्यक्रम की घोषणा की। संरक्षक हरि बल्लभ जोशी ने समाज को मजबूत करने की आवश्यकता जताई। प्रदेश अध्यक्ष डॉ. हिमांशु पंडित ने कहा कि ब्राह्मण अपनी परंपराओं से दूर हो रहा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.