चक्रधरपुर, अप्रैल 20 -- मनोहरपुर, संवाददाता। ब्राह्मण एकता मंच मनोहरपुर, आनंदपुर प्रखंड कमेटी के तत्वधान में रविवार को भगवान परशुराम का जन्मोत्सव मनाया गया। इस दौरान शहरी क्षेत्र स्थित मौनी बाबा आश्रम में भगवान परशुराम का पूजन, आरती की गई। पुरोहित अनिकेत तिवारी, आदित्य पाठक, मंजय पांडे, रबिन्द्र शुक्ला, रविशंकर शुक्ला समेत अन्य सदस्यों ने पूजन कार्यक्रम संपन्न कराया। शाम को मौनी बाबा आश्रम से भगवान परशुराम की शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा मनोहरपुर के नरसिंह आश्रम, मुख्य बाजार, लाइन पार फारेस्ट चेकनाका से वापस मौनी आश्रम तक पहुंचकर संपन्न हुई। शोभायात्रा के दौरान भजन, कीर्तन का आयोजन किया गया। शोभायात्रा के पश्चात प्रसाद का वितरण किया गया। यह भी पढ़ें- भगवान परशुराम की जयंती पर धूमधाम से निकली शोभायात्रा मौके पर जगदंबा पाठक, स्वरूप पति,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.