शाहजहांपुर, दिसम्बर 29 -- अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद की भटपुरा मिश्र गांव में आयोजित बैठक में समाज के संगठनात्मक सशक्तिकरण और उत्थान पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता पंडित रामसेवक मिश्रा ने की। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान श्रीपरशुराम जी की मूर्ति के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई। बैठक को संबोधित करते हुए मयंक बाजपेई ने कहा कि समाज को आगे बढ़ाने के लिए सभी को संगठित होकर गांव-गांव संगठन खड़ा करना होगा और एक-दूसरे के दुख-सुख में सहभागिता निभानी होगी। जिला अध्यक्ष विनय दीक्षित ने संगठन के सात संकल्पों पर प्रकाश डालते हुए सदस्यों को शपथ दिलाई। बैठक में अनुराग मिश्र, रमाकांत मिश्र, ऋतुराज दीक्षित, अनिल कुमार मिश्र, रवि द्विवेदी, जैजैराम मिश्र, सुशील दीक्षित, सुशील अग्निहोत्री, रामहरी दीक्षित, कौशल पांडेय, कुमकुम पाठक सहित अन्य...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.