ब्राह्मण एकजुटता के लिए संकल्प सम्मेलन
भागलपुर, सितम्बर 30 -- नारायणपुर, संवाद सूत्र। लोकमंच के बैनर तले ब्राह्मण एकजुटता हेतु संकल्प सम्मेलन का आयोजन मां दुर्गा धर्मशाला भ्रमरपुर में किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन लोकमंच के संस्थापक अध्यक्ष आशीष झा बब्बू, हिमांशु मोहन मिश्रा दीपक, नित्यानंद झा, व संतोष मिश्रा ने संयुक्त रूप से किया। आशीष झा बब्बू ने कहा ब्राह्मण समाज हमेशा से त्याग, समर्पण, बलिदान, परोपकार और देशभक्ति के लिए जाना जाता है। शिक्षा और संस्कृति इनकी पहचान रही है। ब्राह्मण महानायकों को खलनायक बनाने का षड्यंत्र चल रहा है जिनका देश के लिए महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उन्होंने ब्राह्मणों से एकजुट होने की बात कही। हिमांशु मोहन मिश्र दीपक ने यूजीसी को काला कानून बताते हुए आर्थिक आधार पर आरक्षण देने की बात कही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.