ब्राह्मणों ने लिया फैसला, हरियाणा के इस जिले में मृत्यु भोज बंद; दहेज के लेन-देन पर भी रोक
पलवल, अक्टूबर 3 -- हरियाणा के पलवल जिले में ब्राह्मण समाज ने सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। ब्राह्मण धर्मशाला में शुक्रवार को हुई महापंचायत में ब्राह्मण समाज ने दहेज लेने और देने पर पूरी तरह पाबंदी लगाने और मृत्यु भोज जैसी सामाजिक परंपराओं को बंद करने का निर्णय लिया। ब्राह्मण समाज सामाजिक कुरीतियों और नशे के खिलाफ अभियान भी चलाएगा। फैसलों पर अमल करवाने के लिए गांव और सेक्टर स्तर पर कमेटियां गठित होंगी। महापंचायत में जिला पलवल के लोग जुटे और इसकी अध्यक्षता ब्राह्मण सभा के जिला अध्यक्ष विनोद शर्मा ने की। इसमें मंत्री गौरव गौतम, विधायक मूलचन्द शर्मा सहित करीब दो हजार लोगों ने हिस्सा लिया। यह भी पढ़ें- फरीदाबाद के कई सेक्टरों सहित इन इलाकों में 2 दिन नहीं होगी पानी की सप्लाई ब्राह्मण सभा के अध्यक्ष विनोद शर्मा ने बताया कि महाप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.