बुलंदशहर, अप्रैल 25 -- नगर के रॉयल पैलेस में शनिवार को ब्रह्म समर्पित ब्राह्मण महासभा द्वारा भगवान परशुराम का प्रकट उत्सव धूमधाम से मनाया गया। जिलेभर से जुटे ब्राह्मण समाज के दिग्गजों ने एकजुटता का संकल्प लिया और समाज के गौरव को पुनः स्थापित करने पर जोर दिया। मुख्य अतिथि एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष नानक चंद शर्मा ने समाज को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान राजनीतिक और सामाजिक परिवेश में ब्राह्मणों को एकजुटता की आवश्यकता है। विशिष्ट अतिथि परशुराम शिक्षा सेवा समिति के अध्यक्ष संजीव शर्मा ने कहा कि भगवान परशुराम केवल एक जाति के नहीं, बल्कि संपूर्ण सनातन धर्म के आराध्य हैं। पंडित सीपी भारद्वाज को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, चंद्रभान शर्मा को राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष मनोनीत किया। विजय कृष्ण महाराज को प्रदेश अध्यक्ष अर्चक प्रकोष्ठ व पंडित धर्मपाल शर्मा को प्रदेश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.