ब्राह्मणों को हाशिए पर धकेल रही भाजपा, राम मंदिर चोरी में हो रही लीपापोती
एटा, जुलाई 1 -- राष्ट्रवादी नवनिर्माण दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संस्थापक श्रीकांत त्यागी का बुधवार को अलीगंज स्थित एक रिसॉर्ट में पहुंचने पर ब्राह्मण समाज के लोगों और पदाधिकारियों ने स्वागत किया। श्रीकांत त्यागी ने आरोप लगाया कि राम मंदिर से जुड़े चोरी के मामले में दोषियों को बचाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में ब्राह्मण समाज खुद को असुरक्षित और उपेक्षित महसूस कर रहा है। वाराणसी में मंदिरों और जमीनों पर कथित कब्जों, पुलिस की कार्रवाई और कथित फर्जी एनकाउंटरों का जिक्र करते हुए उन्होंने सरकार पर संविधान की भावना के विपरीत काम करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बेरोजगारी लगातार बढ़ रही है और ब्राह्मण समाज को योजनाबद्ध तरीके से हाशिए पर धकेला जा रहा है। एटा के परशुराम चौक पर भगवान परशुराम की प्रतिमा के फरसे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.