कानपुर, अप्रैल 28 -- कानपुर। सर्व ब्राह्मण विकास परिषद ने भगवान परशुराम जन्मोत्सव सप्ताह के अन्तर्गत परशुराम जन्मोत्सव समारोह बर्रा तीन में प्रदेश अध्यक्ष कौशल किशोर अवस्थी की अध्यक्षता में मनाया। उद्घाटन मुख्य अतिथि पूर्व सांसद पं. सत्यदेव पचौरी, विशिष्ट अतिथि कमल किशोर अवस्थी ने भगवान परशुराम जी के चित्र पर माल्यार्पण कर एवं दीप प्रज्वलित कर किया। मुख्य अतिथि ने कहा कि ब्राह्मणों को एक होकर अपनी एकता का प्रदर्शन करना होगा। राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. कमल किशोर अवस्थी ने कहा कि ब्राह्मणों को राजनीतिक मोह छोड़ना होगा। देवेन्द्र द्विवेदी, दीपा द्विवेदी, संजीव मिश्रा, कौशल किशोर अवस्थी, अजय दीक्षित, राम शेखर द्विवेदी, आदित्य मिश्रा, शशी कांता अवस्थी एडवोकेट आदि ने संबोधित किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.