देहरादून, अप्रैल 28 -- देहरादून। पटेलनगर कोतवाली पुलिस ने बिजली चोरी के मामले में एक महिला के खिलाफ विद्युत अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है। इंस्पेक्टर पटेलनगर विनोद गुसाईं ने बताया कि निरंजनपुर उपखंड के अवर अभियंता मुस्तकीम अली ने तहरीर दी। बताया कि 27 अप्रैल की दोपहर बिजली विभाग की टीम ने ब्राह्मणवाला स्थित उमंग विहार में चेकिंग अभियान चलाया। टीम में विजिलेंस के सहायक अभियंता धनंजय सिंह और लाइनमैन सुरेंद्र कुमार भी शामिल थे। इस दौरान पाया कि मुनेश देवी ने मीटर को बायपास कर सीधे केबल डालकर बिजली चोरी की जा रही थी। विजिलेंस और विभागीय टीम ने मौके से चोरी में प्रयुक्त केबल को जब्त कर लिया और अपनी चेकिंग रिपोर्ट तैयार की। तहरीर पर सोमवार को पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...