बलिया, मार्च 21 -- नगरा। स्थानीय नगर पंचायत के वार्ड नंबर 14 ब्राह्मणपुरा निवासियों ने शनिवार को महापंचायत बुलाकर प्रदर्शन किया और नगर पंचायत को चेतावनी देते हुए दोहरी नीति का आरोप लगाया। वक्ताओं ने कहा कि नगर पंचायत बनने और आजादी के 70 वर्ष बीत जाने के बाद भी उनका वार्ड विकास की मुख्य धारा से कोसों दूर है। नगर पंचायत बनने के बाद आस लगी कि ब्राह्मणपुरा का विकास होगा। लेकिन अधिकारी तथा नगर पंचायत के दोहरी रवैया के चलते ब्रह्माणपुरा विकास की काफी दूर हो गया है। शासन द्वारा नगर पंचायत के लिए कल्याण मंडपम नाम से विवाह घर प्रस्तावित हुआ था, जो ब्राह्मणपुरा में बनना था। आरोप लगाया की दोहरी नीति के कारण कल्याण मंडपम का पैसा शासन को वापस चला गया। वार्डवासियों ने कल्याण मंडप सरकारी जमीन पर बनाए जाने की मांग की। इस मौके पर भाजपा जिला महामंत्री आलोक...