ब्राह्मणकुंडी में धूमधाम से गाजन पर्व संपन्न, जीभ में कील घोंप अंगारों पर चल दिखाई आस्था
घाटशिला, मई 3 -- बहरागोड़ा, संवाददाता। बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के ब्राह्मणकुंडी गांव में बाबा डालेश्वर शिव मंदिर में शुक्रवार को गाजन पर्व मनाया गया। इस दौरान सैकड़ों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। लोगों में भगवान शिव के प्रति गहरी आस्था देखने को मिली। शाम में भोक्ताओं ने बड़े तालाब में स्नान कर पुजारी से पूजा-अर्चना कराई। इसके बाद नगर परिक्रमा करते हुए मंदिर पहुंचे। कई भोक्ताओं ने अपनी जीभ में लोहे की कील, त्रिशूल और छड़ घोंपकर तथा जलते अंगारों पर चलकर कठिन तपस्या का प्रदर्शन किया। रात को गोरिया भार अनुष्ठान से पहले महिलाओं ने सड़कों की सफाई कर धार्मिक परंपरा निभाई। देर रात पाट भोक्ता के नेतृत्व में गोरिया भार की भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जो गाजे-बाजे के साथ मंदिर पहुंची। यह भी पढ़ें- ब्राह्मणकुंडी गांव में गाजन पर्व धूमधाम से हुआ संपन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.