जौनपुर, मार्च 16 -- जौनपुर, संवाददाता। सामाजिक और धार्मिक संस्था श्रीलक्ष्मी पूजा महासमिति ट्रस्ट ने समाज सेविका स्वर्णिमा जायसवाल को स्वच्छ भारत मिशन का ब्रांड अंबेस्डर बनाए जाने पर रविवार को सम्मानित किया। महासमिति परिवार ने उन्हें बधाई देते हुए उनके कार्यों की सराहना की। नगर के ख्वाजगी टोला स्थित आवास पर पहुंचे महासमिति के पदाधिकारियों ने उन्हें स्मृति चिह्न और अंगवस्त्र भेंट किया। समिति के सदस्यों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। पदाधिकारियों ने उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में जौनपुर नगर का नाम प्रदेश और देश में रोशन होगा। इस मौके पर संरक्षक रामजी जायसवाल, अध्यक्ष कृष्ण कुमार जायसवाल, निर्णायक मंडल के सदस्य अंजनी प्रजापति, सचिव वैभव वर्मा, मुख्य लेखा परीक्षक कृष्णकांत विश्वकर्मा, शोभायात्रा प्रभारी राजा अग्रहरि, सत्यम प्रजापति, अभि...