मोतिहारी, अगस्त 30 -- रक्सौल।पर्सा जिले की पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से ब्राउन शुगर व अफ़ीम संग 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में 3 भारतीय नागरिक भी हैं। जिला पुलिस कार्यालय पर्सा की टीम ने रविवार को वीरगंज महानगरपालिका-16 स्थित माईधिया पोखरी के पास 3 युवकों को रोककर तलाशी ली। इस दौरान उनके पास से 100 ग्राम ब्राउन शुगर जैसा नशीला पदार्थ बरामद हुआ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...