रांची, अप्रैल 9 -- रांची, विशेष संवाददाता। एनडीपीएस कोर्ट ने ब्राउन शुगर से जुड़े गंभीर मामले में आरोपी मुकेश सोनी की जमानत याचिका खारिज कर दी है। अदालत ने अपराध की गंभीरता और जांच की स्थिति को देखते हुए राहत देने से इनकार किया। मामले के अनुसार, आरोपी 17 मार्च 2026 से जेल में बंद है। यह केस लोअर बाजार थाना से जुड़ा है, जिसमें एनडीपीएस एक्ट की धारा 21/29 के तहत कार्रवाई की गई है। अभियोजन के अनुसार, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक गाड़ी में ब्राउन शुगर रखा गया है। जांच में स्टेपनी में छिपाकर रखे 18.82 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुआ। कोर्ट ने पाया कि आरोपी की संलिप्तता सह-आरोपी के बयान और केस डायरी से प्रथमदृष्टया स्थापित होती है। साथ ही, सह-आरोपी की जमानत पहले ही खारिज हो चुकी है और मामले की जांच जारी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.