रांची, अप्रैल 27 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। हिंदपीढ़ी मदरसा गली निवासी नेहा परवीन और उनके पति को अपराधियों ने पीटकर बुरी तरह से जख्मी कर दिया। आरोप मो आफताब, मो महताब, मो समीर और मो अयान पर लगा है। नेहा परवीन ने चारों के विरुद्ध हिंदपीढ़ी थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है। नेहा ने पुलिस को बताया कि 25 अप्रैल की सुबह चारों आरोपी उनके घर पहुंचे। उन्हें और उनके पति को कफ सीरप और ब्राउन शुगर रखने के लिये दिया। इंकार करने पर आरोपी उन्हें और उनके पति को पीटने लगे। पिस्टल के बट से मारकर ने उनके पति का सिर फोड़ दिया। इस घटना को अंजाम देकर सभी आरोपी भाग निकले।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.