ब्राउन शुगर बरामदगी मामले में फरार आरोपितों की तलाश में छापेमारी
देवघर, मई 27 -- देवघर, प्रतिनिधि। नगर में ब्राउन शुगर के अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई तेज है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर मंगलवार को जेल भेजा। वहीं छापेमारी के दौरान मौके से फरार दो को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि बिचकोड़िया में अवैध ब्राउन शुगर का कारोबार चल रहा है और स्थानीय युवाओं को नशे की लत लगाई जा रही है। एसडीपीओ के नेतृत्व में विशेष टीम ने सोमवार देर रात बिचकोड़िया अवस्थित एक घर में छापेमारी कर बंटी महथा को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके पास से 11 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद की गई। यह भी पढ़ें- 44 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ आरोपी गिरफ्तार इलेक्ट्रॉनिक तराजू से मापने पर बरामद मादक पदार्थ का वजन करीब 6.95 ग्राम पाया गया। कमरे से 1 लाख 45 हजार रुपए नकद भी जब्त किए गए थे।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.