ब्राउन शुगर बरामदगी मामले में आरोपी को जमानत नहीं
रांची, जुलाई 22 -- रांची। एनडीपीएस के विशेष न्यायाधीश अनिल मिश्रा-1 की अदालत ने आरोपी अभिषेक रजक की नियमित जमानत याचिका खारिज कर दी। आरोपी 15 जुलाई से न्यायिक हिरासत में है। पुलिस के अनुसार, 14 जुलाई की रात गुप्त सूचना पर जत्रा मैदान, हरमू के पास एक कार से अभिषेक रजक और सह आरोपी अजीत कुमार को पकड़ा गया। तलाशी के दौरान उनके संयुक्त कब्जे से 1.30 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद होने का दावा किया गया। अपराध की गंभीरता को देखते हुए अदालत ने जमानत देने से इनकार कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.