रांची, फरवरी 18 -- रांची। अपर न्यायायुक्त संजीव झा की अदालत ने एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज ब्राउन शुगर मामले में आरोपी राज नारायण गोस्वामी की डिस्चार्ज याचिका सुनवाई के पश्चात खारिज कर दी। मामला डोरंडा थाना कांड संख्या 324/2023 से जुड़ा है। अभियोजन के अनुसार, गुप्त सूचना पर पुलिस ने छापेमारी कर आरोपी समेत अन्य को पकड़ा था। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 1.91 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुई थी। जबकि, अन्य सह-आरोपियों से भी मादक पदार्थ मिलने का दावा किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...