रांची, जुलाई 23 -- नामकुम, प्रतिनिधि। एसएसपी राकेश रंजन को मिली सूचना के आधार पर नामकुम पुलिस ने ब्राउन शुगर की तस्करी करने वाले एक संगठित गिरोह के छह सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 26 पुड़िया में रखी 7.47 ग्राम ब्राउन शुगर, छह स्मार्टफोन और करीब 7,500 रुपये नकद बरामद किए गए हैं। मुख्यालय वन डीएसपी अमर कुमार पांडेय के नेतृत्व में थाना प्रभारी रामनारायण सिंह और अन्य पुलिसकर्मियों की टीम ने मौलाना आजाद कॉलोनी स्थित अंजुमन इस्लामिया के एक अर्द्धनिर्मित भवन के पीछे छापेमारी की। पुलिस को देखते ही आरोपी भागने लगे, लेकिन टीम ने खदेड़कर सभी छह युवकों को पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अरबाज अंसारी, अली खान, अरबाज, फैजान रजा उर्फ सोनू, सोयब खान और सेराजुद्दीन अंसारी के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान इनके पास से अलग-अलग मात्र...