लोहरदगा, मार्च 29 -- लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए सदर थाना क्षेत्र के मैना बगीचा स्थित शनि मंदिर के समीप से एक युवक को चार ग्राम ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया है। इस संबंध में लोहरदगा थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। जानकारी के अनुसार 28 मार्च की दोपहर पुलिस अधीक्षक को सूचना मिली थी कि मैना बगीचा निवासी लालचंद भगत का पुत्र 22 वर्षीय आर्यन भगत शनि मंदिर के समीप ब्राउन शुगर की अवैध खरीद-फरोख्त कर रहा है। सूचना के सत्यापन के लिए थाना प्रभारी रत्नेश मोहन ठाकुर के नेतृत्व में एक छापामारी टीम का गठन किया गया। पुलिस को देखकर युवक भागने लगा, जिसका पीछा कर उसके घर तक पहुंचा गया। अंचलाधिकारी की मौजूदगी में घर की तलाशी लेने पर कमरे में पलंग पर बिछी चादर के न...