जमशेदपुर, अप्रैल 2 -- जमशेदपुर। सोनारी थाना क्षेत्र में पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक महिला समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई एसएसपी पीयूष पांडे के निर्देश पर जिले में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई।जानकारी के अनुसार 1 अप्रैल की रात पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि दोमुहानी पुल के पास ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री हो रही है। सूचना मिलते ही सीसीआर डीएसपी के निर्देश पर एक विशेष छापेमारी टीम का गठन किया गया। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर दबिश दी और एक महिला सहित तीन युवकों को रंगे हाथों पकड़ लिया।तलाशी के दौरान पुलिस ने आरोपियों के पास से 43 पुड़िया ब्राउन शुगर और करीब छह हजार रुपये नकद बरामद किए। बरामद सामग्री को जब्त कर लिया गया है और सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.