लखीमपुरखीरी, मार्च 13 -- पलियाकलां। नशे के खिलाफ पुलिस की ताबड़तोड कार्यवाही से नशा माफियाओं मे हड़कम्प की स्थिति मनी हुई है। पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक और युवक को ब्राउन शुगर के साथ पुलिस न दबोच लिया। पुलिस ने आरोपी हिरासत में लेकर जेल भेजने की कार्रवाई की है। पुलिस का पलिया नगर में नशा बंदी के खिलाफ चलाए जा रहे अथियान के तहत अभी तक कई तस्कर गिरफ्तार किए जा चुके हैं और जेल भेज दिया गया है। इसी क्रम में थाना पलिया पुलिस टीम ने 10.10 ग्राम अवैध मादक पदार्थ (ब्राउन शुगर-स्मैक) बरामद करके विशाल पुत्र घनश्याम निवासी मोहल्ला किसान द्वितीय कस्बा व थाना पलिया को गिरफ्तार किया है। बरामदगी के आधार पर पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेजने की कार्रवाई की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...