रामगढ़, मई 21 -- पतरातू, निज प्रतिनिधि। पतरातू थाना क्षेत्र में पुलिस ने एंटी क्राइम चेकिंग अभियान के दौरान ब्राउन शुगर के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से करीब 9.57 ग्राम ब्राउन शुगर (हेरोइन), दो मोबाइल फोन, एक मोटरसाइकिल तथा नकद राशि बरामद की है। मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर तीनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। अनुमंडल पुलिस अधिकारी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर  बताया कि गुरुवार की सुबह पतरातू थाना के पुलिस अवर निरीक्षक शिवलाल कुमार गुप्ता सशस्त्र बल के साथ नालंदा नर्सिंग होम स्कूल के सामने पतरातू रेलवे स्टेशन जाने वाली पीसीसी सड़क के पास एंटी क्राइम चेकिंग अभियान चला रहे थे। इसी दौरान रेलवे स्टेशन की ओर से एक हीरो होंडा स्प्लेंडर मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक आते दिखाई दिए। पुलिस ने द...